फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार क्षेत्र में कोरोना से एक महिला की मौत, 129 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिला कोविड-19 वार रूम से आई रिपोर्ट में क्षेत्र की एक महिला की मौत हो गई, जबकि 129 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि लैंसडौन क्षेत्र निवासी एक 55 वर्षीय महिला को 20 मई को तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने पर उसके परिजनों ने बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया था। महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उसका उपचार अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा था। 26 मई को शाम करीब छह बजे उसकी हालत खराब हो गई और उसने दम तोड़ दिया।
बताया कि कोटद्वार के मालवीय उद्यान में आठ और उदयरामपुर में सात लोगों समेत 37 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा द्वारीखाल ब्लाक क्षेत्र में 37, एकेश्वर में 13, जयहरीखाल में सात, रिखणीखाल में पांच और ऋषिकेश के रास्ते जिले में प्रवेश करने वाले नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारीखाल ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा कोरोना का खतरा
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक मेें गत एक माह में 165 ग्रामीण कोरोना संक्रमित हुए हैं।
बृहस्पतिवार को पौड़ी कोविड वार रूम से आई रिपोर्ट में द्वारीखाल ब्लाक के कफल्डी गांव में 11, सौड़ गांव में 14 संक्रमित मिले हैं। चंदनपुर में 18, सतपुली क्षेत्र में 23, सीला बांघाट गांव में 10, उतिंडा गांव में सात, नैरूल गांव में आठ, बन्नी चैलूसैंण गांव में छह कोरोना पॉजिटिव मिले। ब्लाक चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज सिसोदिया ने बताया कि स्वास्थ्य स्टाफ की कमी होने के बाद भी सभी गांवों में जाकर संक्रमितों का स्वास्थ्य जांच करने के बाद उन्हें कोरोना किट उपलब्ध कराई गई है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें