फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में होगी एक और सर्जन की तैनाती : डॉ. धनसिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बेस अस्पताल कोटद्वार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बेस अस्पताल में जल्द एक सर्जन की तैनाती की बात कही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बेस अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती मरीजों से हाल जाना और अस्पताल की चिकित्सा सेवा, सफाई, भोजन आदि की जानकारी ली। इस दौरान पीएस डॉ. बीसी काला ने अस्पताल में सर्जन की कमी बताई, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कोटद्वार बेस अस्पताल में शीघ्र एक और सर्जन की तैनाती की बात कही। इस अवसर पर एसडीएम योगेश मेहरा, अस्पताल के प्रबंधक बीएस रावत, डॉ. जेसी ध्यानी, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. स्वाति, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल, राजगौरव नौटियाल आदि मौजूद थे। दुगड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने वहां एक अतिरिक्त कक्ष निर्माण और एक डॉक्टर की जल्द तैनाती का भरोसा दिलाया। इस मौके पर ब्लाक चिकित्साधिकारी डा. शैलेंद्र बड़थ्वाल, डा. सारंग राकेश, डा. नेहा, उत्तरा रावत और श्रुति नेगी चौधरी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें