फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पेटी अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, कार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार सुबह चेकिंग के दौरान एक कार से चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार सीज कर दी है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े नौ बजे उनकी अगुवाई में पुलिस टीम ने दुगड्डा बैरियर पर कोटद्वार की ओर से आ रही एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से चार पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में कार चालक ने स्वयं की पहचान मेहरबान सिंह निवासी मामचंद्र कालोनी देवलु रोड सोनीपत हरियाणा बताया। आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा से शराब तस्करी कर पैठाणी ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें