स्थानीय लोगों की मांग पर उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लि. (यूसीएफ) के कौड़िया स्थित गोदाम में बरातघर बनाया जाएगा। यूसीएफ के अध्यक्ष बृजभूषण गैरोला ने गोदाम के निरीक्षण के बाद यहां बरातघर बनाने के लिए सहमति दी है।
पार्षद सुभाष पांडे ने बताया कि वेडिंग प्वाइंटों के रेट अधिक होने के कारण मध्यम वर्गीय परिवारों को विवाह समारोह आयोजित करने में आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। गोदाम को बरातघर बनाए जाने से मध्यवर्गीय परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर यूसीएफ के निदेशक उमेश त्रिपाठी, यूसीएफ के प्रभारी राकेश चंद्र ममगाईं, धनीश चंद्र पांडे, अरुण डबराल, संजू बिष्ट, नरेंद्र चौहान, रमेश चंद्र, मनोज पाल, जगमोहन रावत आदि मौजूद रहे।