फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जयंती पर बीरबाला तीलू रौतेली के शौर्य, समर्पण व बलिदान को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार/बीरोंखाल। उत्तराखंड की महान वीरांगना बीरबाला तीलू रौतेली की 365वीं जयंती कोटद्वार और बीरोंखाल में धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने तीलू रौतेली के शौर्य, समर्पण व बलिदान को नमन करते हुए उन्हें गढ़भूमि की लक्ष्मीबाई बताया।

कोटद्वार के तीलू रौतेली चौक में बीरबाला तीलू रौतेली विचार मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी व मेयर शैलेंद्र सिंह रावत समेत कई पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व मेयर हेमलता नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खरक्वाल, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल ने माल्यार्पण के बाद श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन




बीरोंखाल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने मुख्य चौराहे पर लगी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रधान संघ के निवर्तमान अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट ने बीर बाला तीलू रौतेली को महान वीरांगना बताया। कहा कि वह 8 अगस्त, 1661 में पैदा हुई थीं। मात्र 15 साल की उम्र में अपनी सेना बनाई और लगातार 6 साल तक युद्ध लड़ा। उसने पिता व भाइयों के खोए हुए गढ़ों पर पुनः कब्जा किया। इस अवसर पर खंड विकास कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी उमेश कंडवाल, नव निर्वाचित प्रधान देवेन्द्र सिंह, पुष्पा रावत, महीपाल सिंह, संदीप सिंह और बलराज रावत उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें