फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अगस्त क्रांति, अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर आजादी के नायकों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ पर आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मालवीय उद्यान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1942 को मुंबई में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन को मंजूरी दी गई। अगले ही दिन 9 अगस्त को महात्मा गांधी ने पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया। उन्होंने करो या मरो और हम या तो स्वतंत्रता प्राप्त करेंगे या जान देंगे जैसे क्रांतिकारी नारे दिए। जिस पर मुंबई सिटी कांग्रेस की सचिव अरुणा आसिफ अली ने ग्वालियां टैंक मैदान मुंबई में तिरंगा फहरा दिया। जिससे स्वतंत्रता संग्राम के निर्णायक आंदोलन में नई स्फूर्ति आ गई। अगले दिन ही अंग्रेजी हुकूमत ने साठ हजार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और कुछ लोगों को गोलियों से भून डाला। कहा कि अगस्त क्रांति ने अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दीं और उन्हें भारत छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा। इस मौके पर महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, बलवीर सिंह रावत, प्रदीप नेगी, रमेश चंद्र खंतवाल, प्रेम सिंह पयाल, मोहम्मद स्वाले, गोकुल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी एवं पूर्व मेयर हेमलता नेगी ने अगस्त क्रांति के मौके पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन ने यह साबित किया कि जब जनता संगठित होती है तो किसी भी साम्राज्य की नींव हिलाई जा सकती है। हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों पर गर्व है, जिन्होंने अपने जीवन की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। हमारा कर्तव्य है कि हम आने वाली पीढ़ी को इन महान तपस्वियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की कहानी सुनाएं ताकि उनमें देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना जागृत हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें