मेयर हेमलता नेगी ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर अधिकारियों की आपातकालीन बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को लॉकडाउन के दौरान नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई, दवाइयों का छिड़काव और वार्ड स्तर पर आने वाली शिकायतों में हीलाहवाली न करने करने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्डों में किए गए कार्यों की हर तीन दिन में उन्हें रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
नगर निगम सभागार में हुई बैठक में मेयर हेमलता नेगी ने सोशल डिस्टेंस का पालन करने पर जोर दिया। कहा कि लाकडॉउन और स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पालन आम जनता के हित में ही है। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि कई वार्डों से नियमित कीटनाशक का छिड़काव न होने और मशीनों के खराब होने की शिकायतें मिल रही है। इसके लिए प्रत्येक वार्ड के पार्षद से समन्वय स्थापित करने की बात कही। मेयर ने छोटी मशीनों से कीटनाशक का छिड़काव करने और खराब पड़ी मशीनों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्डों में किए गए कार्यों की हर तीन दिन में उन्हें रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी, अंकिता जोशी, सफाई निरीक्षक सुनील चौधरी, सुमेन्द्र चौधरी, पार्षद विवेक शाह, राकेश बिष्ट, सुखपाल शाह मौजूद थे।