फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला डीलरों को नहीं मिले मास्क व सैनिटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में लोगों को राशन की आपूर्ति करने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से सभी सस्ता गल्ला डीलरों को राशन वितरित करने में लगाया गया है, लेकिन डीलरों के लिए सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए हैं। संक्रमण के खतरे को देखते हुए डीलर राशन वितरित करने में संकोच कर रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से कोटद्वार और भाबर की 76 सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों में लोगों के लिए राशन उपलब्ध करा दिया है, लेकिन न तो उनको मास्क और न ही सेनिटाजर दिया गया है। उधर, खाद्य पूर्ति निरीक्षक कोटद्वार, करन क्षेत्री ने बताया कि नगर निगम से मास्क और सैनिटाइजर की मांग की गई है, उपलब्ध होते ही डीलरों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक पुलिस की मदद को आए आगे
कोटद्वार। यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत ने मार्च और अप्रैल माह के बिजली, पानी के बिल, सीवर और हाउस टैक्स माफ करने की मांग उठाई है। मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। उधर, कोतवाल मनोज रतूड़ी ने 20 पूर्व सैनिकों को सोशल डिस्टेंस की महत्ता बताते हुए उन्हें क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी पर भेजा। पूर्व सैनिकों ने कोरोना फाइटर पुलिस मित्र के रूप मेें बैंकों, एटीमए, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान, सब्जी मंडी आदि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर भीड़ को नियंत्रित किया और लोगों से सोशल डिस्टेंस का अनुपालन कराया।
पुलिस कर्मी ने महिला को किया रक्तदान
कोटद्वार। सोमवार को कोतवाली में तैनात आरक्षी सोनू सिंह ने बडोली गांव की एक जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान किया। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि बेस अस्पताल में भर्ती बडोली गांव निवासी रजनी देवी पत्नी जय सिंह को ओ पॉजिटिव ग्रुप के रक्त की आवश्यकता पड़ी। सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात आरक्षी सोनू सिंह सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे और एक यूनिट रक्तदान कर मानवता का धर्म निभाया है।
विज्ञापन

राशन नहीं बंटने से ग्रामीण परेशान
धुमाकोट। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने नैनीडांडा और रिखणीखाल समेत दूरस्थ ब्लाकों में राशन की आपूर्ति न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर ब्लाकों में राशन की आपूर्ति करने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री भेजे पत्र में कहा कि बीरोंखाल, जयहरीखाल, पाबौ, रिखणीखाल, नैनीडांडा, यमकेश्वर समेत सड़क से सटे दुगड्डा में अभी तक राशन नहीं पहुंच पाया है, जिससे लोग परेशान हैं। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि पूरे जिले में राशन वितरण किया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट और लेबर की समस्या के चलते कुछ स्थानों पर राशन पहुंचने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें