फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री से मिले उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन ने वन एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर संगठन की समस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय समबद्ध वेतनमान पूर्व के अनुसार क्रमश: 9, 14 और 19 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर देने, कर्मचारियों के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण कर रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने, न्यू पेंशन स्कीम के स्थान पर सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की मांग उठाई। ऊर्जा मंत्री ने पदाधिकारियों को संगठन की मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिया। वार्ता के दौरान खंडीय अध्यक्ष सचिन कुमार, खंडीय सचिव मनोज कुशवाह, कार्यकारिणी सदस्य देवी सिंह रावत, सौरभ तिवारी, आशीष रावत, जगदीश नेगी और संदीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें