फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री की निकाली शव यात्रा, जेईई और नीट की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जेईई और नीट की परीक्षाएं कराने के निर्णय से भड़के एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की शव यात्रा निकालकर विरोध जताया। इस मौके पर केंद्र सरकार से जेईई और नीट की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता मालवीय उद्यान में एकत्र हुए। यहां उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद जेईई और नीट की परीक्षाएं आयोजित करने के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव अजय रावत ने कहा कि वर्तमान समय में देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हैं। बावजूद इसके केंद्र सरकार ने जेईई और नीट की परीक्षाएं आयोजित करने का गलत निर्णय लिया है। प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई के जिला महासचिव सौरव पांडेय, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह, छात्रसंघ उपाध्यक्ष भास्कर, चिराग, राजा आर्य, पवन, बॉबी बिष्ट, सलीम, संदीप, मोहम्मद जावेद व नरेश कोटनाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें