फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को शराब की दुकान खोलने पर भड़कीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सनेह क्षेत्र की महिलाओं ने रात को शराब की दुकान खुलने पर रोष जताते हुए मोबाइल वैन का घेराव किया। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना शासन की अनुमति के खुलेआम मोबाइल वैन और दुकान में शराब बेचने का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को सनेह क्षेत्र की महिलाएं सनेह स्थित शराब की मोबाइल वैन में चल रही दुकान और गोदाम में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने महिलाओं को शराब की दुकान बंद करने का भरोसा दिया था, लेकिन शराब कारोबारी रात को नौ बजे से लेकर 11 बजे तक दुकान खोलकर शराब बेच रहे हैं। कहा कि शासन की अनुमति के बगैर क्षेत्र में मोबाइल वैन से भी शराब बेची जा रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। इस मौके पर अंजू पुंडीर, कुसुम नेगी, सतेश्वरी देवी, सुनीता अधिकारी, शोभा रावत, मीना बिष्ट, कमला देवी, छोटी देवी, संगीता देवी, प्रीति रावत, विमलेश नेगी व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें