कोटद्वार। डैफोडिल पब्लिक स्कूल देवरामपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की नवीन इकाई का उद्घाटन किया गया। छात्र-छात्राओं से शिक्षा के प्रति गंभीर रहने के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का भी आह्वान किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावनाओं को जागृत करता है। शिक्षक शंकर बहादुर को कार्यक्रम अधिकारी नियुक्त किया गया। प्रधानाचार्या नूतन बिष्ट ने आभार जताया।