फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एनएसएस शिविर शुरू

विज्ञापन
ग्रामसभा बरस्वार में सात दिवसीय विशेष शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देते जीआ? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
जयहरीखाल ब्लॉक के तहत जीआईसी सेंधीखाल की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर पंचायत भवन बरस्वार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ ही गढ़वाली और हिंदी गानों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि गोविंद प्रसाद सेमवाल, विशिष्ट अतिथि सावित्री देवी ने किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस के माध्यम से छात्र-छात्राओं में समाजसेवा का भाव जागृत होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिविर से प्राप्त अनुभवों का लाभ समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्रामसभा बरस्वार की प्रधान विद्या देवी और प्रधान पति ध्यान सिंह ने एनएसएस स्वयंसेवियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम अधिकारी दौलत सिंह गुसाईं ने अतिथियों का स्वागत किया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी बाल मोहन ध्यानी ने शिविर के दौरान होने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कहा कि शिविर में 27 स्वयंसेवी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व सैनिक ताजवर सिंह गुसाईं, सामाजिक कार्यकर्ता भोपाल सिंह, विनोद चंद्र घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें