I
Iभाबर के जीआईसी कण्वघाटी के सामने किशनपुर-चिलरखाल मार्ग पर अब क्षेत्रवासियों को सड़क पर जल भराव से परेशान नहीं होना पडे़गा। अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए लोनिवि दुगड्डा ने जलभराव वाले करीब 70 मीटर हिस्से में सड़क को ऊंचा उठाने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सड़क की नए सिरे से मरम्मत और निर्माण होने पर क्षेत्रवासियों ने अमर उजाला का धन्यवाद किया है।I
Iदरअसल, भाबर क्षेत्र में किशनपुर बाजार से चक्रधर मोड़ के बीच जीआईसी कण्वघाटी के सामने सिंचाई गूल में मलबा भरा पड़ा होने के कारण पानी सड़क पर बह रहा था। गड्ढों में गंदा पानी भरने से वाहन चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं लग रहा था। जिससे आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। समस्या पिछले तीन माह से बनी हुई थी। बीते 12 नवंबर को अमर उजाला ने इस समस्या की खबर को ''''''''तीन माह से सड़क पर बह रहा सिंचाई गूल का पानी'''''''' शीर्षक से प्रमुखता से छापा। लोनिवि ने खबर का संज्ञान लेते हुए करीब 70 फीट सड़क को ऊंचा उठाते हुए निर्माण शुरू कर दिया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि सड़क पर जल भराव से निजात दिलाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।I