फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 स्कूलों में शौचालय नहीं, 60 फीसदी में पानी नहीं

Sun, 14 Feb 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद पौड़ी के सात ब्लॉकों के 36 विद्यालयों में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। जबकि 60 प्रतिशत विद्यालय के शौचालय बिना पानी और क्षतिग्रस्त होने के कारण उपयोग करने लायक ही नहीं है। ऐसे में स्वच्छ भारत की कल्पना कैसे हो पाएगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग रमसा और सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों को प्राइवेट स्कूलों की भांति सुविधाएं दिए जाने के दावे कर रहा है। इसके लिए करोड़ों रुपये बजट भी है लेकिन स्वच्छ भारत अभियान के तहत सड़कों पर स्वच्छता के नारे लगाने वाले सरकारी विद्यालय के बच्चों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतर विद्यालयों में शौचालय की व्यवस्था नहीं है, जिनमें शौचालय है वे देखरेख के अभाव में उपयोग करने लायक नहीं रह गए हैं। ऐसे में बच्चों को खुले में शौच को जाना पड़ रहा है।


बीआरसी के आंकड़ों के अनुसार विद्यालयों में शौचालयों की स्थिति पर एक नजर :
ब्लॉक                    शौचालय विहीन विद्यालय
दुगड्डा                     02
जयहरीखाल             05
एकेश्वर                   05
यमकेश्वर                 05
द्वारीखाल                 02
रिखणीखाल              04
वीरोखाल                13

वर्जन
यह बात सही है कि पूरे जिले में कई विद्यालय शौचालयविहीन हैं, जिनके लिए किसी प्रकार के बजट की व्यवस्था नहीं है। वर्तमान में मॉडल विद्यालयों के शौचालयों पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मदन सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें