फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में अब चॉक से नहीं होगी पढ़ाई

Fri, 04 Dec 2015 08:42 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब गढ़वाल विवि के शिक्षकों को चॉक से पढ़ाने की बात गुजरे जमाने की होने वाली है। विवि में शीघ्र ही स्मार्ट क्लास शुरू होने जा रही है। इसके लिए विवि ने डिजिटल पोडियम मंगाए हैं। कंपनी ने कुलपति के समक्ष सीनेट हॉल में डिजिटल पोडियम का डेमो दिया।
विज्ञापन


गढ़वाल विवि ने स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए कसरत शुरू कर दी है। स्मार्ट क्लास की शुरूआत बिड़ला परिसर से की जा रही है। विवि प्रशासन ने नोएडा की ग्लोबस कंपनी से आठ डिजिटल पोडियम मंगाए हैं। शुक्रवार को कंपनी के कर्मचारियों ने सीनेट हाल में कुलपति प्रो. जवाहर लाल कौल के समक्ष पोडियम का डेमो दिया। शनिवार को कंपनी के कर्मचारी विवि के शिक्षकों व कर्मचारियों को डिजिटल पोडियम संचालन का प्रशिक्षण देंगे। कंपनी के सीनियर इंजीनियर जगत सिंह ने बताया कि पोडियम नेट से जुड़ा होगा। इसमें डाक्यूमेंट कैमरा, पेन टच स्क्रीन के साथ कई अन्य सुविधाएं मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि डिजिटल पोडियम पर पढ़ाया गया डाटा एक फाइल के रूप में सुरक्षित रहेगा। उसे कभी भी देखा जा सकता है। विवि में डिजिटल क्लास शुरू होने पर शिक्षकों को चॉक की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। शिक्षक पोडियम के डिजिटल स्क्रीन पर हाथ या पेन से लिखेंगे जो दीवार पर टंगे डिजिटल बोर्ड में स्पष्ट दिखाई देगा। छात्र यदि कुछ लिख कर पूछना चाहें तो उनके लिए भी विशेष पैड होगा। उस पर वह अपना प्रश्न लिखेंगे।  कुलपति प्रो. कौल ने कहा कि विवि का डिजिटलाइजेशन उनकी प्राथमिकताओं में है। इस दौरान ओएसडी प्रो. डीएस नेगी, प्रो. ओपी सती, सहायक अभियंता विद्युत नरेश खंडूड़ी और कंपनी के कर्मचारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें