फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सिद्धपीठ सुखरो देवी मंदिर में नौ दिवसीय देवी पाठ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। सिद्धपीठ सुखरो देवी मंदिर समिति की ओर से मंदिर परिसर में नवरात्रि के अवसर पर नौ दिवसीय मां देवी का पाठ शुरू हो गया है। यह पाठ अगले नौ दिनों तक चलेगा। उधर, लैंसडौन में श्री कालेश्वर मंदिर समिति की ओर से मां भगवती की कलशयात्रा के साथ नवरात्रि महोत्सव शुरू हो गया है।सुखरो देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष राजाराम अणथ्वाल ने बताया कि सुबह नौ बजे आचार्य कमल कांत के सानिध्य में देवी का पाठ हुआ। जबकि शाम को संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यह पाठ क्षेत्र की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए किया जा रहा है। इस मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सचिव विजय ध्यानी, रविंद्र सिंह चौहान, विजय रावत, मोहित बलूनी और बीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




उधर, लैंसडौन में श्री कालेश्वर मंदिर समिति की ओर से मां भगवती की कलशयात्रा के साथ नवरात्रि महोत्सव शुरू हो गया है। सूबेदार मोहल्ला से शुरू हुई कलशयात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कालेश्वर मंदिर पहुंची। कलशयात्रा में मां भगवती की मूर्ति डोली में रखी गई थी। ढोल नगाड़ों की धुन के साथ थिरकते व मां भगवती के जयकारा लगाते श्रद्धालु चल रहे थे। कालेश्वर मंदिर पहुंचने पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मां भगवती की मूर्ति स्थापित की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश ध्यानी ने बताया कि 9 दिवसीय शारदीय नवरात्र महोत्सव का समापन एक अक्तूबर को हवन व यज्ञ के साथ होगा। रोजाना सुबह 9:00 बजे पूजा-अर्चना होगी। इस मौके पर भास्कर बिष्ट, मनीष जखवाल, सैन सिंह और आशु अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें