फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेडियागाड गांव के पास खेत में मिला नवजात का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत सेडियागाड गांव के खेत में एक नवजात बालक का शव मिला। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया है।
विज्ञापन

चौबट्टाखाल तहसील की पट्टी तलाईं चार के राजस्व उपनिरीक्षक कांता प्रसाद ने बताया कि बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सेडियागाड गांव से करीब 50 मीटर आगे खेत में एक नवजात का शव देखा। खेत मालिक शशि प्रसाद की सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची। राजस्व उपनिरीक्षक कांता प्रसाद ने बताया कि अभी मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। नवजात के शव के पोस्टमार्टम के अलावा डीएनए सैंपल भी लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें