फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की नई कार्यकारिणी गठित

Tue, 28 Oct 2025 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की उत्तराखंड गढ़वाल मंडल की बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन के कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रांतीय सचिव एवं प्रभारी सीपी डोबरियाल ने कहा कि पहले संगठन पूर्व सैनिक सेवा परिषद के नाम से जाना जाता था। अब इस संगठन को राष्ट्रीय स्तर के पांचवें संगठन के रूप में मान्यता मिली है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष विनोद ध्यानी की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी गठित हुई। संरक्षक समिति में सीपी डोबरियाल, सीपी धूलिया, एसके नौगाईं, सतीश जोशी, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, विनोद ध्यानी शामिल किए गए।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह रावत अध्यक्ष, हंसवंत सिंह बिष्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक सिंह रावत उपाध्यक्ष, हरीश चंद्र खुगशाल सचिव नियुक्त किए गए। इसके अलावा सतीश जोशी, जयराज सिंह, नरेश घनशाला, दीपक सिंह रावत, रविंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, सोहन भारद्वाज, मदन सिंह नेगी, हरीश ने संगठन की सदस्यता ली। सीपी डोबरियाल ने नौ नवंबर को प्रांतीय वार्षिक बैठक और दिसंबर में राष्ट्रीय वार्षिक बैठक आयोजित होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें