फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर क्षेत्र के वार्ड नंबर-33 हल्दूखाता मल्ला के अंतर्गत लछमपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने भतीजे पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

भाबर क्षेत्र के अंतर्गत लच्छमपुर निवासी मनोहर सिंह पुत्र नयन सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनका अपने भतीजे त्रिपुरेश्वर सिंह पुत्र स्व. नरेंद्र सिंह के साथ पारिवारिक बंटवारा हो चुका है। कहा कि वह गत छह वर्षों से आवासीय भवन निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनका भतीजा भवन निर्माण कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर रहा है। कहा कि आरोपी निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों के साथ मारपीट कर उन्हें भगा देता है। आरोपी ने गत पांच अगस्त को भी उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें