फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अंडर-19 बालक वर्ग में नीरज और बालिका वर्ग में वेदांशी ने जीता स्वर्ण

Thu, 23 Jul 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप का हुआ समापन
विज्ञापन

कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप के अंतिम दिन इंडियन राउंड की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में लगभग 320 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
बृहस्पतिवार को हुईं प्रतियोगिताओं में अंडर-19 बालक वर्ग में देव पब्लिक स्कूल बागपत के नीरज ने स्वर्ण पदक जीता। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून के छात्र शुभ भंडारी ने रजत एवं आशुतोष बथावल ने कांस्य पदक अपने नाम पर किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में देव पब्लिक स्कूल की वेदांशी ने स्वर्ण, वंशिका राणा ने रजत पदक एवं मानस्थली राजस्थान की छात्रा नयन रस्तोगी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी ने छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से अपने सामर्थ्य और कला को परखने का अवसर मिलता है। स्कूल की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने भी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में माधुरी डबराल, रेनू कोटनाला, रानी नेगी, प्रदीप तिवारी, विनोद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें