फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में नवयुग पब्लिक स्कूल की टीम रही उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। सीबीएसई क्लस्टर नार्थ जोन के अंडर-19 बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में नवयुग पब्लिक स्कूल की टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपविजेता रही।विद्यालय की कोच प्रतिमा ने बताया कि जेएम वर्ल्ड स्कूल हापुड़ (यूपी) में 26 से 28 सितंबर तक प्रतियोगिता में नवयुग पब्लिक स्कूल की बालिका टीम ने फाइनल में जगह बनाई और उपविजेता रही। गत कई वर्षों से विद्यालय की टीम का वॉलीबाल में हमेशा ही दबदबा रहा है। इस बार भी बालिका टीम ने राज्य के बाहर शानदार खेल का प्रदर्शन कर विद्यालय और कोटद्वार का नाम रोशन किया। नार्थ जोन प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली कोटद्वार क्षेत्र की पहली व इकलौती वॉलीबाल टीम है।
विज्ञापन

बताया कि सीबीएसई क्लस्टर की इस प्रतियोगिता में 37 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की वॉलीबाल टीम कैप्टन इशिका का चयन नॉर्थ जोन अंडर-19 टीम में हुआ है। फाइनल मैच में इशिका को प्लेयर ऑफ द मैच व कैश प्राइज से भी नवाजा गया। विद्यालय की वॉलीबाल टीम में कैप्टन इशिका, अनुष्का, प्रियांशी, अवनिता, वंशिका, मानसी, स्नेहा, निशा व अनामिका शामिल रहीं। संस्थापक हुकुम सिंह नेगी, प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने टीम और कोच को बधाई दी। कहा कि इस शानदार उपलब्धि से आसपास के क्षेत्र और स्कूल की कई अन्य बालिकाएं भी इस खेल के प्रति प्रेरित होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें