कोटद्वार। उत्तराखंड शासन एवं उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से पोखड़ा ब्लॉक की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता इंटर कॉलेज देवराजखाल में हुई। संस्कृत नाटक में नवदीप चिल्ड्रन एकेडमी व इंटर कॉलेज लियाखाल अपने वर्ग में प्रथम रहे। यह प्रतियोगिता 14 व 15 नवंबर को होनी थी। क्षेत्र में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत के बाद बनी दहशत के कारण प्रतियोगिता स्थगित करनी पड़ी थी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रदीप रावत व सामाजिक कार्यकर्ता विजय भूषण बंदूणी ने किया। खंड संयोजक सुनील धस्माना ने कहा कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है। कनिष्ठ वर्ग के संस्कृत नाटक में सुनैना रावत नवदीप चिल्ड्रन एकेडमी, जीआईसी सकनोलीखाल, समूहगान में जीआईसी किमगड़ी, सुनैना रावत नवदीप चिल्ड्रन एकेडमी, अटल उत्कृष्ट जीआईसी चौबट्टाखाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में इंटर काॅलेज देवराजखाल, जीआईसी चौबट्टाखाल, इंटर कॉलेज लियाखाल, वाद-विवाद में जीआईसी किमगड़ी, जीआईसी चौबट्टाखाल, जीआईसी सकनोलीखाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
संस्कृत आशु भाषण में कोमल, खुशी, वंश रावत, श्लोकोच्चारण में लवली रावत, रितिक गुसाईं, निकिता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। वरिष्ठ वर्ग के संस्कृत नाटक में इंटर कॉलेज लियाखाल, इंटर काॅलेज देवराजखाल, इंटर काॅलेज कुटियाखाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूहगान में इंटर काॅलेज देवराजखाल, जीआईसी चौबट्टाखाल, इंटर काॅलेज कुटियाखाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। समूह नृत्य में इंटर कॉलेज देवराजखाल, लियाखाल ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पाया। संस्कृत वाद-विवाद में जीआईसी किमगड़ी, जीआईसी चौबट्टाखाल, इंटर काॅलेज देवराजखाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत आशुभाषण में अनुष्का, हरिओम भंडारी, वंशिका, श्लोकोच्चारण में मानसी, प्रिया, शिवांग ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन सुनील धस्माना ने किया।