फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता : जीजीआईसी घमंडपुर की पांच छात्राएं शामिल

Wed, 21 Jan 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। 69वीं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की अंडर-17 बालिका वर्ग की टीम में जीजीआईसी घमंडपुर की पांच छात्राओं का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 27 से 31 जनवरी तक झारखंड के रांची में आयोजित होगी।
विज्ञापन

विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका रज्जू फुलोरिया ने बताया कि राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की अंडर-17 बालिका वर्ग की टीम में विद्यालय की मोनिका, पीहू, अंकिता, अक्षिता एवं गुंजन का चयन हुआ है। इससे पूर्व गत 7 जनवरी को अंडर-14 बालिका वर्ग की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में प्राची ने उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। अंडर-19 बालिका वर्ग में भी पल्लवी भी राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। प्रधानाचार्या सुषमा दास ने छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए इसका श्रेय विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका रज्जू फुलोरिया व स्टेडियम के कोच तेजेंद्र सिंह रावत को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें