फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नारद ने भगवान विष्णु को दिया पत्नी वियोग का श्राप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। गढ़ श्री रामलीला कमेटी आमपड़ाव, श्री बाल रामलीला कमेटी कोटद्वार की ओर से रविवार रात से रामलीलाओं का मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन नारद मोह लीला का मंचन किया गया। इस दौरान नारद मोह लीला ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
गढ़ श्री रामलीला कमेटी आमपड़ाव की लीला का उद्घाटन मंच पूजन के बाद मुख्य अतिथि गोपाल सिंह रावत ने किया। वहीं, श्री बाल रामलीला कमेटी की रामलीला में आचार्य मुकेश सुंदरियाल ने मंच पूजन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार विज और अधिवक्ता इंद्रेश भाटिया ने विधिवत रूप से रामलीला का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

दोनों रामलीलाओं में कलाकारों ने रामलीला के पहले पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया। इसमें नारद कठोर तप करने के बाद अत्यंत घमंड में आ जाते हैं और उनको विश्वास हो जाता है कि उन्होंने काम पर विजय प्राप्त कर ली है। इसके बदले में वह भगवान विष्णु से उनका सुंदर स्वरूप मांगते हैं, जिससे कि वह विश्व मोहिनी के साथ विवाह कर सकें।
गढ़ श्री रामलीला कमेटी की रामलीला में श्रवण कुमार की भूमिका गुलाब सिंह ने निभाई। हास्य कलाकार प्रदीप, सोनू और अर्जुन भी लोगों को खूब गुदगुदाया। इस मौके पर दिनेश जुयाल, ओमप्रकाश कंडवाल, सुशील काला, आशाराम, चंद्रमोहन, बलवंत सिंह, जसपाल शाह, रोहित नारायण शर्मा, विजय रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं श्री बाल रामलीला कमेटी की रामलीला में कामदेव की भूमिका रवि गौड, नारद की भूमिका गणेश डबराल, विष्णु की भूमिका प्रकाश द्विवेदी ने निभाई। इस मौके पर डायरेक्टर जगदीश फुलारा, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष विपिन डोबरियाल, सहसचिव, संजय सिंह रावत, सुरेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें