फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नानक नाम मिलै तां जीवां तन मन थीवै हरिआ...

Fri, 24 Oct 2025 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में कोटद्वार में दूसरे दिन भी प्रभातफेरी निकाली गई। श्रद्धालु गुरुबाणी गायन करते हुए विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे तो वातावरण गुरुमय हो गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिंह सभा कोटद्वार की ओर से गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को दूसरे दिन भी प्रभातफेरी निकाली गई। गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब से तड़के पांच बजे निशान साहिब के अगुवाई में निकाली गई प्रभातफेरी में श्रद्धालु शबद गायन करते हुए चल रहे थे। प्रभातफेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होकर लकड़ी पड़ाव निवासी उपकार सिंह चावला के आवास पर पहुंची। यहां संगत का स्वागत किया।
यहां गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरजंट सिंह एवं शूरवीर सिंह की देखरेख में सत्संग पाठ एवं गुरुबाणी कीर्तन का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। प्रभातफेरी में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष अनिल भोला, अश्वनी भाटिया, गोल्डी भाटिया, अशोक भाटिया, सरदार महेंद्र सिंह, प्रवेश भाटिया, स्त्री सत्संग की प्रधान पुष्पा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

.

फोटो समाचार
जारी
चरनजीत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें