फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैथानी का देवप्रयाग में घेराव, छात्रों ने रोकी कार

Thu, 16 Jun 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
घेराव - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान का उद्घाटन करने पहुंचे शिक्षा व पेयजल मंत्री मंत्री नैथानी का उपनल (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम) कर्मियों और छात्र नेताओं ने घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने नैथानी की कार को रोक कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों को हटाने मेें पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


उद्घाटन कार्यक्रम से लौटते हुए उपनल कर्मियों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला के नेतृत्व में मंत्री का थाने के निकट घेराव कर दिया। उन्होंने जिला उद्यान विभाग टिहरी में माली के पद से बिना कारण हटाए जाने पर रोष जताया।

उन्होंने सेवा में बहाली की मांग की। नैथानी की इस मसले पर बुटोला के साथ बहस भी हुई। बाद में मंत्री ने एक माह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया। यहां से जैसे ही नैथानी का काफिला आगे बढ़ा, राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद जियाल की अगुवाई में छात्रों ने मंत्री के काफिले को रोकते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


उग्र छात्र नैथानी से बात करना चाहते थे, पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस के साथ छात्रों की काफी देर तक धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने किसी तरह से उनके वाहन को निकाला। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा।

छात्र राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में विज्ञान संकाय, एमए कक्षा संचालन,  बीए में नए विषय और महाविद्यालय से ओमकारानंद का नाम हटाए जाने की मांग कर रहे थे। विरोध करने वालों में एनएसयूआई के जिला सचिव अरविंद, विपिन, अखिलेश, धर्म सिंह, युद्धवीर सिंह, मथुरा प्रसाद और गणेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें