फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘...आपदा मुक्त हो उत्तराखंड हमारा’

Thu, 16 Jun 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
रैली - फोटो : amarujala
विज्ञापन
प्रथम आपदा न्यूनीकरण एवं आपदा जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की ओर से रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। जीजीआईसी, जीआईसी, डीएवी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मैसमोर इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों के एनएसएस व एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।
विज्ञापन


जन-जन का यही है नारा, आपदा मुक्त हो उत्तराखंड हमारा' स्लोगन तख्तियों को छात्र-छात्राओं ने शहर के विभिन्न मार्गों पर घुमाया। रामलीला मैदान से शुरू हुई रैली अपर बाजार, एजेंसी चौक, माल रोड, बस  स्टेशन, कलेक्ट्रेट परिसर होते हुए पुन: रामलीला मैदान में संपन्न हुई।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण बचाने के लिए लोगों का आह्वान किया। उन्होंने 'देश के नागरिक जाग जाओ, पर्यावरण को स्वच्छ बनाओ' आदि स्लोगन लिखकर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें