गढ़वाल विवि में नैक निरीक्षण के तीसरे दिन टीम ने बिड़ला परिसर स्थित कार्यालयों व प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। टीम ने विवि से संबंद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य व विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से भी वार्ता की।
मंगलवार को प्रो. एएम पठान, प्रो. वीएन त्रिपाठी, प्रो. योगेंद्र वर्मा, प्रो. देवानंद, प्रो. टी तिरुपति राव, प्रो. एनसी गौतम, प्रो. वी विजय कुमार, प्रो. शैलेंद्र सराफ, प्रो. सुगम आनंद, प्रो. दलीप कुमार, प्रो. वीके माहना व प्रो. वीएन त्रिपाठी ने बिड़ला परिसर स्थित नियंता कार्यालय, एनसीसी, एनएसएस, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, महिला प्रकोष्ठ, आरटीआई व इंजीनियरिंग सेल सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।
टीम ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय में विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों से भी संवाद किया। टीम ने एसमीएल हॉल में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से भी वार्ता की किया। इस दौरान कर्मचारियों ने भी टीम के समक्ष खुलकर विचार रखे।
बाद में टीम ने प्रशासनिक भवन पहुंचकर कुलसचिव, वित्त अधिकारी, उपकुलसचिव आदि से भी संवाद किया। इस दौरान टीम ने दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया। अंत में टीम ने चौरास परिसर स्थित जिम, छात्रावास, पुस्तकालय व ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया।