फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: भवानी सिंह रावत शहीद स्मृति स्थल का नगर पालिका करेगी संरक्षण व सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुगड्डा में कई सालों से होने वाले शहीद मेले में आने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। इस मौके पर उन्होंने दुगड्डा के विकास के लिए आठ घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि भवानी सिंह रावत शहीद स्मृति स्थल का संरक्षण और सौंदर्यीकरण का काम नगर पालिका दुगड्डा के जरिए कराया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा का नामकरण पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल रहे स्व. मोहनलाल बौंठियाल के नाम पर करने की घोषणा की।
विज्ञापन

सीएम की अन्य घोषणाओं में नगर पालिका दुगड्डा के क्षेत्रान्तर्गत एक आधुनिक बहुउद्देशीय भवन का निर्माण, पालिका के लिए एक वाहन की व्यवस्था, भवानी सिंह रावत शहीद स्मृति स्थल संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य, निराश्रितों के लिए एक स्थायी रैन बसेरा, एक मिनी स्टेडियम का निर्माण, फतेहपुर में सिलगाड नदी पर पुल का निर्माण, मटियाली में सिद्धबाबा मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य शामिल हैं।



यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि यह पहला अवसर है, जब कोई मुख्यमंत्री दुगड्डा में कदम रख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों व उनके परिजनों के प्रति विशेष सम्मान रखती है। इसलिए शहीदों के परिजनों के हित में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कहा कि यह क्षेत्र वीरों की भूमि है, जहां भवानी सिंह रावत जैसे क्रांतिकारियों का जन्म हुआ है। शहीद मेले में रीप परियोजना, बाल विकास, वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान, सहकारिता, समाज कल्याण, डेयरी विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर सुविधाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें