फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नगर निगम बीईएल से हर साल वसूलेगा 3.72 करोड़ का सर्विस चार्ज, दो साल के मांगे 7.44 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार केंद्र सरकार के उपक्रम भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड (बीईएल) से हर साल 3.72 करोड़ का सर्विस चार्ज वसूलेगा। बुधवार को नगर निगम की ओर से बीईएल को बीते दो साल के सर्विस टैक्स के रूप में 7.44 करोड़ रुपये देने के लिए पत्र जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि बीईएल से सर्विस चार्ज मिलने पर नगर निगम की आय में अच्छी खासी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने बताया कि बीईएल फैक्टरी व उसके सभी परिसर कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में पड़ता है। केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार नगर निगम अपने क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सरकारी उपक्रमों और इकाइयों से सर्विस चार्ज वसूल सकता है। इसी क्रम में कोटद्वार नगर निगम की ओर से बीईएल परिसर के क्षेत्रफल के अनुसार उस पर एक साल का सर्विस चार्ज 3.72 करोड़ रुपये बनता है। संबंधित इकाई पर दो साल का 7.44 करोड़ रुपये सर्विस चार्ज आकलन किया गया है। बुधवार को ही नगर निगम की ओर से बीईएल प्रबंधन को इस आशय का पत्र भेज दिया गया है। बीईएल प्रबंधन सूत्रों ने बताया कि बुधवार को उक्त पत्र प्राप्त हो गया है, जिसका अध्ययन कर वरिष्ठ अधिकारियों से दिशा निर्देश प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें