फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नगर निगम ने लालबत्ती चौक के पास पुरानी सब्जी मंडी से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम, तहसील व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम को लालबत्ती चौक के पास स्थित पुरानी सब्जी मंडी (गाड़ीपड़ाव) में अतिक्रमण कर फल सब्जी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण कर बनाई गए फड़ों को हटा दिया। बिना नोटिस के कार्रवाई करने से फल सब्जी वालों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि वह वर्षों से यहां फड़ें लगाकर फल-सब्जी का कारोबार करते आ रहे हैं।

गत 19 सितंबर को नगर निगम प्रशासन की टीम ने गाड़ीपड़ाव में फुटपाथ से सटी फ्रंट वाली 12 फड़ों को तोड़ दिया था। दो दिन बाद ही फल सब्जी वालों ने पुन: यहां फड़ें बना ली थी। मंगलवार शाम को प्रशासन की टीम पुन: गाड़ी पड़ाव पहुंची और जेसीबी मशीन से उन्हें तोड़ दिया। फड़ों को तोड़ने से पहले उनके यहां लगाए गए बिजली के कनेक्शन सुरक्षा की दृष्टि से काट दिए गए।
विज्ञापन

फल सब्जी विक्रेता ताजुद्दीन का कहना है कि उनकी नगर निगम प्रशासन से कई दौर की वार्ता हो चुकी है। इसके अलावा डीएम पौड़ी को भी मामले से अवगत कराया गया। प्रशासन को साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की ओर से बिना नोटिस के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करना गलत है। इससे पूर्व प्रशासन की टीम ने गोखले मार्ग से भी अतिक्रमण हटवाया। नगर निगम की टीम के पहुंचते ही फल सब्जी वालों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि गोखले मार्ग से टीम के जाते ही फिर से फड़ सब्जी वालों ने दुकानें लगा ली।

तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर गाड़ीपडाव से अतिक्रमण हटाया गया है। आगे भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि उक्त भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न हो। इस मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, सफाई निरीक्षक परमीत सिंह चौधरी, कोतवाल रमेश तनवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




.

गाड़ी पड़ाव में प्रस्तावित है मल्टीप्लैक्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण



नगर निगम प्रशासन ने वर्ष 2019 में मल्टीप्लैक्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिस पर शासन की ओर से गाड़ीपड़ाव में पार्किंग निर्माण के लिए करीब 82 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को बनाया गया। धनराशि स्वीकृत होने के बाद नगर निगम प्रशासन की ओर से गाड़ीपड़ाव में स्थित फल-सब्जी की फड़ें लगाने वालों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के बाद कुछ फल-सब्जी वालों ने अपनी फड़ें हटा लीं। इस बीच नगर निगम ने आवास विकास परिषद को यहां पार्किंग का निर्माण नहीं करने दिया। निगम प्रशासन का कहना था कि यहां पर मल्टीप्लैक्स कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव है। वहीं अक्तूबर, 2023 में नगर निगम प्रशासन की ओर से गाड़ीपड़ाव की भूमि का समतलीकरण कर सीसी निर्माण किया गया। इस दौरान भूमि में फड़ें लगाकर फल सब्जी बेचने वालों की फड़ों को फ्रंट पर लगवा दिया गया। साथ ही यहां पर करीब 18 लाख रुपये की लागत से 70 फड़ों के निर्माण की कवायद भी शुरू की गई, लेकिन बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। नगर निगम की ओर से यहां पुन: मल्टीप्लैक्स कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें