फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैजरो/कोटद्वार। बीरोंखाल ब्लॉक में रणीहाट गांव के समीप मंगलवार दोपहर को एक पिकअप अनियंत्रित होकर 150 फीट नीचे खाई में जाकर पेड़ पर जा अटकी। दुर्घटना में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में परीक्षा देकर पिकअप के पीछे लटककर अपने गांव लौट रहे चार छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट गांव निवासी अर्जुन सिंह (62) ने भटवाड़ो गांव निवासी मोहन सिंह (62) से एक भैंस खरीदी। मंगलवार को दोनों लोग भैंस को पिकअप से गांव ले जा रहे थे। इस दौरान इंटर कॉलेज ललितपुर से परीक्षा देकर घर लौट रहे चार छात्र भी वाहन के पीछे लटक गए। रणीहाट गांव के समीप पहुंचते ही अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 150 फीट नीचे खाई में गिरकर पेड़ पर अटक गया। दुर्घटना में क्वीन गांव निवासी वाहन चालक आनंद सिंह (54), अर्जुन सिंह और मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन के पीछे लटककर गांव तकुलसारी जा रहे आयुष (11), सानू सजवाण (15), अनुराग नेगी (14) और जुड़वा भाई आदित्य नेगी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीरोंखाल चौकी प्रभारी एसआई सहदुल बहार ने बताया कि घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रामनगर रेफर कर दिया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने घटना पर दुख जताते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मृतकों का पोस्टमार्टम बीरोंखाल में ही कराने के निर्देश दिए हैं।



.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें