फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने किया मोटर मार्गों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत यमकेश्वर विधानसभा में द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत मस्टखाल-कोठार, मस्टखाल-सीला, चेलूसैंण-देवीखेत-बमोली मोटर मार्गों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

सोमवार को गढ़वाल सांसद ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने, बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए सरकारें प्रतिबद्ध हैं। इस दिशा में प्रदेश सरकार की ओर से सकारात्मक पहल की जा रही है। सभी को इसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने भाजपा द्वारीखाल मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।
कार्यक्रम में यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह कंडारी, ग्राम प्रधान यशोदा देवी कोठारी, सांसद प्रतिनिधि मनोज रावत, विक्रम रौथाण, गौरव सुयाल, महावीर कुकरेती, अलकेश कुकरेती, नरेश नैथानी, विनोद जुगरान, रविंद्र रावत, मनोज रावत, मनीष जुयाल, अजीत भंडारी, रेनू उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें