फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में फिर धमका हाथी, धान और चरी की फसल रौंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सनेह क्षेत्र के रामपुर में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार रात को एक टस्कर हाथी ने वार्ड में जमकर उत्पात मचाया। उसने लोगों के खेतों में उगाई गई चरी और धान की फसल रौंद डाली। लोगों ने वन विभाग से हाथी से सुरक्षा और नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

रामपुर निवासी कृष्ण चंद्र कोटनाला ने बताया कि शाम होते ही हाथी लोगों के आंगन में धमक रहे हैं। रविवार रात को 11 बजे एक बार फिर से एक टस्कर हाथी उनके आंगन में धमक गया। उसने घर के नजदीक उगाई चरी और धान की फसल को चट कर रौंद दिया। लोगों ने हो हल्ला कर हाथी को भगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं भागा। सुबह छह बजे तक वह खेत चट करता रहा उसके बाद स्वयं ही जंगल की ओर चला गया। उधर, कोटद्वार रेंज अधिकारी बिंदरपाल ने बताया कि रामपुर में हाथी के फसल रौंदने की जानकारी नहीं है। लोगों का प्रार्थना पत्र आने पर कार्रवाई की जाएगी। हाथी के रोकथाम के लिए रामपुर में गश्त लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें