फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गढ़वाल राइफल्स के पर्वतारोहियों का किया स्वागत

Thu, 13 Nov 2025 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स लैंसडौन के सूर्य कमान के तत्वावधान में माउंट मुकुट ईस्ट (7045 मी.) अभियान दल का लैंसडौन पहुंचने पर सेना के अधिकारियों व सैनिकों ने स्वागत किया। कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने टीम सदस्यों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

20 सितंबर से 20 अक्तूबर तक चले अभियान में एक अधिकारी, तीन जेसीओ और 20 जवान शामिल रहे। दल के सदस्यों ने पर्वतारोहण के दौरान अपने संस्मरण साझा किए। पर्वतारोहियों ने इस अभियान में विपरीत परिस्थितियों में अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। मौसम की कठिन चुनौतियों और कठोर भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सभी ने एकजुट होकर कार्य किया। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर ने कहा कि यह विजय न केवल रेजिमेंट बल्कि समूची भारतीय सेना के लिए गौरव का विषय है। यह सफलता युद्धाय कृत निश्चय की भावना को मजबूत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें