फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शहरभर में निकाली गई प्रभातफेरी और तिरंगा रैली

Tue, 27 Jan 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
विज्ञापन

कोटद्वार के अलावा दुगड्डा, लैंसडौन, सतपुली, जयहरीखाल, बीरोंखाल, बैजरो व धुमाकोट में धूमधाम से आयोजित हुए कार्यक्रम
कोटद्वार। देश का 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण के साथ रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं, कई जगहों पर प्रभातफेरियों व तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया।
झंडाचौक पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, मालवीय उद्यान में मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, कोतवाली में एएसपी चंद्रमोहन सिंह, रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक मनोज रावत, जीआरपी परिसर में हेड कांस्टेबल रजनी नौटियाल, रोडवेज डिपो परिसर में एआरएम अनुराग पुरोहित, नगर निगम में नगर आयुक्त पीएल शाह, बेस अस्पताल में पीएमएस डॉ. विजय सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों में रोटरी भवन में रोटरी क्लब के अध्यक्ष ऋषि ऐरन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की ओर से देवी मंदिर स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह रावत, आईटीडीए कैल्क संस्थान में जनसंपर्क अधिकारी अरविंद दुदपुड़ी ने ध्वजा रोहण किया।
शिक्षण संस्थाओं में राजकीय पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी, इंटर कॉलेज सुरखेत में प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी, महर्षि विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह गुसाईं, इंटर कॉलेज कोटद्वार में प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह चौहान, नवयुग पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक एवं पार्षद कुलदीप सिंह रावत, एमकेवीएन स्कूल में एमडी प्रकाशचंद्र कोठारी, सिंधु कोठारी, विपिन जदली, प्रधानाचार्या सुनीता नैथानी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

वहीं, कोटद्वार के अलावा दुगड्डा, लैंसडौन, सतपुली, जयहरीखाल, बैजरो, बीरोंखाल, धुमाकोट आदि क्षेत्रों में भी ध्वजारोहण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सतपुली समेत कई जगह प्रभातफेरी एवं तिरंगा यात्राएं भी निकाली गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें