फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: तहसील क्षेत्र के 15 गांवों में 200 से ज्यादा परिवार आपदा से प्रभावित, नुकसान का सर्वे जारी

Fri, 18 Aug 2023 08:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

पर्वतीय क्षेत्र में नापखेत की भूमि पर बने भवनों की पूर्ण क्षति के रूप में 1.30 लाख रुपये और आंशिक क्षति में 6500 रुपये की मुआवजा राशि दिए जाने का प्रावधान है। तहसील के पर्वतीय अंचलों में चूना महेड़ा गांव में सर्वाधिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
कोटद्वार में तबाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम क्षेत्र समेत कोटद्वार तहसील क्षेत्र में आठ और 13 अगस्त को अतिवृष्टि के कारण आई आपदा से प्रभावित परिवारों की संख्या 200 के पार हो गई है। आपदा से हुए नुकसान का सर्वे कार्य जारी है। अब तक प्रशासन की ओर से आठ भवनों की पूर्ण क्षति और 13 भवनों को आंशिक क्षति का मुआवजा दे दिया गया है। इसके अलावा 172 आपदा प्रभावितों को अहैतुक सहायता (बर्तन, बिस्तर इत्यादि के लिए) के रुप में प्रत्येक को पांच-पांच हजार रुपये प्रदान कर दिए हैं।

विज्ञापन


एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र में नापखेत की भूमि पर बने भवनों की पूर्ण क्षति के रूप में 1.30 लाख रुपये और आंशिक क्षति में 6500 रुपये की मुआवजा राशि दिए जाने का प्रावधान है। तहसील के पर्वतीय अंचलों में चूना महेड़ा गांव में सर्वाधिक नुकसान पहुंचा है। जहां अब तक छह परिवारों को पूर्ण भवन क्षति के रूप में पांच परिवारों को मुआवजा राशि प्रदान की गई है। इसके अलावा लदोखी, क्वीराली, ग्वीराला, बल्ली ग्राम पंचायत का काटल तोक, कांडई, सौड़, मंज्याड़ी, बिजनूर और मांडई समेत कई गांवों में नुकसान की सूचनाएं मिली हैं। जहां पट्टी पटवारी सर्वे कर रहे हैं।

Kotdwar-Pauri NH: ऑरेंज जोन सूची में शामिल हुआ हाईवे, आपदा से 16 किमी के दायरे में बने 10 डेंजर जोन
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटद्वार नगर निगम में पनियाली, बहेड़ास्रोत, खोह नदी, मालन नदी, तेलीसोत गदेरों से खेती की जमीन के साथ ही भवनों को नुकसान पहुंचा है। शहर के कौड़िया मोहल्ले के अलावा काशीरामपुर तल्ला, गाड़ीघाट, बहेड़ास्रोत से सटे रतनपुर सनेह, गिवाईंस्रोत व पदमपुर मोटाढांक में भी भूकटाव से लोगों के घरोें में पानी घुसा है। रजिस्ट्रार कानूनगो केके शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग के सर्वे के आधार पर पात्र लोगों को अहैतुक व अन्य सहायता प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें