फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रुद्रप्रयाग व टिहरी जिले के 1100 से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग

Mon, 19 Jan 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्टोरिया क्रॉस, गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली
विज्ञापन

कोटद्वार। विक्टोरिया क्रॉस, गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के पांचवें दिन सोमवार को अग्निवीर जीडी के पदों के लिए रुद्रप्रयाग व टिहरी जनपद के पंजीकृत 1158 में से 1100 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। निर्धारित समय में दौड़ पार कर 600 युवाओं ने सफलता हासिल की।
सोमवार सुबह कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली के पांचवें दिन रुद्रप्रयाग व टिहरी के युवाओं ने प्रतिभाग किया। भर्ती रैली के लिए रात दो बजे से ही प्रवेश स्थल काशीरामपुर तल्ला स्थित मैदान में युवा जुटने शुरू हो गए थे। आधार कार्ड सत्यापन व प्रवेश पत्रों की जांच के बाद युवाओं को भर्ती मैदान में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान युवाओं ने फिजिकल (शारीरिक मापदंड) में अपना दमखम दिखाया। सेना की ओर से निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने वाले युवा शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए आगे ले जाए गए। सेना के विशेषज्ञों ने अन्य शारीरिक दक्षता जांची और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की। अगले चरण में चयनित युवाओं का मेडिकल परीक्षण होगा। प्रतिभागी युवाओं में से आधे युवा ही निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर पाए।

आज पौड़ी व टिहरी जिले के 1029 युवा करेंगे प्रतिभाग
अग्निवीर भर्ती रैली के छठवें दिन मंगलवार को पौड़ी व टिहरी जनपद के 1029 युवा प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें