फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शादी समारोह में शराब पिलाने वालों पर लगेगा जुर्माना

Sun, 18 Jan 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
रौतू की बेली और छनाणगांव में मांगलिक कार्यक्रमों में शराब को किया प्रतिबंध
विज्ञापन


थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के रौतू की बेली और छनाणगांव में होने वाले शादी-समारोह और मांगलिक कार्यक्रमों में शराब को प्रतिबंधित कर दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अर्थदंड लगाने के साथ सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

पनीर विलेज के नाम प्रसिद्ध रौतू की बेली की ग्राम प्रधान पूजा पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई। ग्राम प्रधान पूजा ने बताया बैठक में गांव में होने वाली शादी की मेंहदी, मुंडन, जन्मदिन आदि मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शराब और मीट को पूर्ण से प्रतिबंध कर दिया गया है। कार्यक्रमों में डीजे का संचालन रात 12 बजे रात तक ही होगा।
विज्ञापन

बैठक में सभी ग्रामीणों एक मत होकर ग्रामीणों के हित में कई प्रस्ताव को पास किया। कहा कि गांव का कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ 10 हजार का अर्थदंड लगाया जाने तथा परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश बिष्ट, सरदार सिंह रावत, दीपेंद्र रावत, युद्धवीर पंवार, पृथ्वी रावत, प्रेम सिंह पंवार, भाग सिंह भंडारी, भागीरथ सिंह, दलेब भंडारी, धनपाल भंडारी, महावीर सिंह, सुमन सिंह,जयवीर भंडारी आदि मौजूद थे।
इधर छनाणगांव के ग्राम प्रधान जीतमणी की अध्यक्ष में हुई बैठक में ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से गांव में होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों में कच्ची-पक्की शराब और बीयर परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया है। शादी में नोटों की सीमित माला पहनने का निर्णय के साथ बारात में महिलाओं और छोटे बच्चों के जाने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि कोई परिवार बैठक में तय किए गए नियमों का उल्लंघन करता है, तो ग्राम पंचायत द्वारा उनके खिलाफ अर्थदंड की कार्यवाही का निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, रविंद्र रावत, मनजीत रावत, अतुल राणा, चमन रावत, पवन रावत, जयदेव रावत, अनीता देवी, सुलोचना देवी, सावित्री देवी, चमनी देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें