दुगड्डा। नगरपालिका दुगड्डा की ओर से 25 फरवरी से तीन दिवसीय राजकीय शहीद मेले का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को पालिका सभागार में आयोजित बैठक में मेले के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से समितियों का गठन किया गया।
पालिकाध्यक्ष शांति बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रबुद्ध नागरिकों ने कहा कि वर्तमान में बालक, बालिकाएं खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च स्तर तक पहुंचने में सफल रहे हैं। ऐसे खेलों को मेले में स्थान दिया जाना उचित होगा। बच्चों में खेलों में प्रतिभाग करने की प्रबल इच्छा रहती है। उन्हें उचित मार्गदर्शन व बेहतर मंच मिल सकेगा। बैठक में पालिका के ईओ जीपी जोशी, सभासद अंशु जैन, अतुल अग्रवाल, पूर्व सभासद कमला देवी, वरिष्ठ सहायक अनिल राणा मौजूद रहे। संवाद