फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आधुनिक तकनीक के मॉडलों ने मोहा मन

Tue, 03 Nov 2026 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विज्ञान, वाणिज्य और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर आयुक्त पीएल शाह, प्रधानाचार्या अनुसूया वर्मा, एसजीआरआर नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकुमार और एसजीआरआर पब्लिक स्कूल लालपानी के प्रधानाचार्य डॉ. गिरीश उनियाल ने किया। प्रधानाचार्या अनुसूया वर्मा ने कहा कि विज्ञान केवल विषय नहीं बल्कि नई खोज और समस्याओं के समाधान का माध्यम है। विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3, आदित्य एल-1, हाइड्रोलिक ब्रिज, सोलर सिस्टम, जल संरक्षण, ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। कनिष्ठ वर्ग ने भूकंप अलार्म, ड्रिप सिंचाई और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने मॉडलों का मूल्यांकन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें