फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बना वॉलीबाल चैंपियन

Tue, 03 Nov 2026 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कण्वघाटी की बालिका वॉलीबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी इंटरस्कूल गर्ल्स वॉलीबाल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

आरपी पब्लिक स्कूल की ओर से स्व. राजबाला शर्मा की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमकेवीएन की टीम ने मेजबान आरपी पब्लिक स्कूल को सीधे सेटों में 21-12 और 21-6 से हराकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। एमकेवीएन की टीम ने शुरुआत से ही बेहतरीन खेल, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय दिया। पहले मुकाबले में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल को 15-6 और 15-3 से हराया। क्वार्टर फाइनल में एवीएन स्कूल को कड़े मुकाबले में 15-9, 12-15 और 15-13 से शिकस्त दी। वहीं, सेमीफाइनल में बलूनी पब्लिक स्कूल को 25-21 और 25-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चंद्र कोठारी, शिक्षा निदेशक सिंधु कोठारी, प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली और प्रधानाचार्य सुनीता नैथानी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रबंधक ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ने भी खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना की। इस दौरान कोच अशोक जखमोला के मार्गदर्शन और योगदान की विशेष प्रशंसा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें