विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालय साजासैंण में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। ग्राम पंचायत भानकोट में विधायक ने 10.73 लाख की दो योजनाओं का शिलान्यास किया।
सोमवार को ब्लाक मुख्यालय साझासैंण में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक ने हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में अव्वल 18 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उधर, ग्राम पंचायत भानकोट में उन्होंने कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग कोटद्वार की ओर से मासखेत व भानकोट में दस लाख की धनराशि से बनाई गई घेरबाड़ योजना का शिलान्यास किया। विधायक ने ग्राम जहरी में करीब 1.56 करोड़ की लागत से निर्मित 3.4 किमी भृगुखाल-निषणी मार्ग का लोकार्पण व जिला योजना के तहत स्वीकृत 800 मीटर जहरी तल्ली मार्ग का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज, विजेंद्र बिष्ट, एडीओ पंचायत ज्योतिष चंदोला, प्रधान भाष्कर बुड़ाकोटी, सभासद अनीता गौड़, मातबर सिंह बिष्ट, राजेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।