फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रसोई गैस संकट पर विधायक हुए खफा, डीएम को भेजा पत्र

Sun, 10 May 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी विधानसभा क्षेत्र में रसोई गैस की कमी होने पर विधायक किशोर उपाध्याय ने कड़ी नाराजगी जताई है। गैस की किल्लत होने पर विधायक ने जिला प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम को पत्र भेजकर उन्होंने गैस डीलरों और संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित करने को कहा है। पत्र में कहा है कि टिहरी विधानसभा क्षेत्र में रसोई गैस समय पर उपलब्ध नहीं होने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में रसोई गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने डीएम से 13 मई शाम चार बजे गैस डीलरों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करने को कहा है। गैस वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें