फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बादलों के साथ छाई धुंध, हल्के कोहरे के साथ बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




कोटद्वार/लैंसडौन। एक बार फिर से मौसम ने अचानक करवट बदल ली। बीते कुछ दिनों में चटक धूप खिलने से तापमान बढ़ गया था। बृहस्पतिवार को बादलों के साथ हल्का कोहरा छाया और फिर से ठंड का एहसास हुआ।
विज्ञापन


कोटद्वार, दुगड्डा, लैंसडौन, सतपुली और आसपास के क्षेत्रों में बीता एक हफ्ता शीतकाल में कुछ हद तक गर्म रहा। चटख धूप खिलने से तापमान 10 डिग्री तक बढ़ गया था। बुधवार को लैंसडौन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जनवरी में आमतौर पर इन दिनों में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री रहता है। बृहस्पतिवार की सुबह समूचा क्षेत्र बादलों से ढका रहा। हल्का कोहरा भी छाने और मंद धूप होने से एक बार फिर से सर्दी महसूस की गई। लोगों के घरों व दुकानों पर अंगीठी व हीटर एक बार फिर से उपयोग में लाए गए। संभालकर रखे गर्म कपड़ों को लोगों ने फिर से ओढ़ लिया। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप खिलने से लोगों ने सर्दी से राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार को लैंसडौन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें