लैंसडौन। आर्मी स्कूल की छात्रा खुशी गड़िया का मिस लैंसडौन 2023 विजेता बनने पर विद्यालय में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित किया।
बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचने पर स्कूल बैंड की धुन पर खुशी का स्वागत किया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने खुशी को पुष्प गुच्छ भेंट किया और प्रधानाचार्य विजेंद्र सुंद्रियाल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्रा खुशी का मिस लैंसडौन बनना विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। संवाद
- फोटो समाचार