फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दोस्त बनकर घर आए बदमाश ने लूटे लाखों के गहने, नकदी, मोबाइल और बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोटद्वार। सिमलचौड़ निवासी एक व्यक्ति को अंजान व्यक्ति के साथ दोस्ती करनी महंगी पड़ गई। बदमाश दोस्ती के नाते उसके सिमलचौड़ स्थित घर पर आया और उसे कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर उसके लाखों के जेवर, 50 हजार की नकदी, मोबाइल और बाइक लूटकर फरार हो गया। मामले में पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में सिमलचौड़ निवासी मोहन सिंह पाल ने बताया कि उसका भांजा यूपी पुलिस में एसआई के लिए चयनित हुआ है। वह उसे ट्रेनिंग के लिए इलाहबाद छोड़ने के लिए गया था। वहां पर उसकी एक युवक से बातचीत हुई। युवक ने स्वयं को आरपीएफ का जवान बताते हुए झांसी में तैनात बताया। इसके बाद उस युवक ने उसके साथ दोस्ती कर ली और फोन और फेसबुक पर बातचीत शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को उस युवक का फोन आया कि वह दुगड्डा में अपने जमीन के किसी काम से आ रहा है, वह मिलने के लिए आएगा। परिवार के लोग कहीं बाहर गए हुए थे तो मोहन ने युवक को अपने घर पर बुला लिया। सोमवार शाम को युवक घर पर आया और उसके बाद दोनों ने कोल्डड्रिंक पी और इसके बाद वह बेहोश हो गया। मंगलवार सुबह जब उसकी आंख खुली तो उसके गले में सोने की चेन, हाथ की सोने की अंगूठी, घर पर रखी बेटे की सोने की चेन, 50 हजार रुपये नकद, मोबाइल, बाईक और कार की चाभी गायब मिली। उसने पुलिस को तहरीर देकर बदमाश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें