बीरोंखाल जिला निर्माण समिति ने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से पोखड़ा, थलीसैंण, बीरोंखाल, नैनीडांडा और रिखणीखाल को मिलाकर जिला बनाने की मांग की और ज्ञापन सौंपा। सीएम ने उनके मांग पर गौर करने का भरोसा दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पांचों ब्लॉक आज भी विकास की दौड़ में पीछे हैं। इन दूरस्थ ब्लाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस अवसर पर बीरोंखाल जिला निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण ढौंडियाल, मोहन सिंह कंडारी, आलम सिंह रावत, विक्रम सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे।