फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जल्द होगा मेडिकल कॉलेज और कंडी मार्ग का निर्माण: तीरथ

Sat, 15 Aug 2020 12:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
तीरथ सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज और कंडी मार्ग का निर्माण जल्द कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबको विश्वास में लेकर काम कर रही है। गत एक साल के कार्यकाल में नए आयाम के साथ ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।

विज्ञापन


पनियाली वन विश्राम गृह में आयोजित पत्रकारवार्ता में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। उन्होंने स्वयं 14 विधानसभाओं और 27 तहसीलों का भ्रमण कर अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाया और कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ाया। कहा कि मोदी सरकार अब कोरोना से लड़ने के साथ ही विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है।

भारत माला के तहत जहां सीमांत जनपदों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, वहीं ऑलवेदर रोड के माध्यम से सभी राष्ट्रीय राजमार्गों का चौड़ीकरण और डामरीकरण किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान 80 करोड़ लोगों को राशन व 30 करोड़ लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


20 लाख करोड़ का पैकेज आत्मनिर्भर भारत के तहत उपलब्ध कराया गया है, जिससे उद्योगों को संजीवनी मिली है। कहा कि वन अधिनियम के तहत लंबित पीएमजीएसवाई और लोनिवि की सड़कों के निर्माण का मुद्दा केंद्र और संसद में उठाया जाएगा। कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज और कंडी मार्ग का निर्माण भी जल्द कराया जाएगा। 

विज्ञापन

सांसद ने कारसेवक रामकिशन को किया सम्मानित

सांसद तीरथ सिंह रावत ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान 20 दिन तक जेल में रहने वाले कोटद्वार के कारसेवक रामकिशन को सम्मानित किया। शुक्रवार को सांसद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झंडाचौक स्थित रामकिशन की मिठाई की दुकान पर पहुंचे।

उन्होंने रामकिशन को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण में रामकिशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का शिलान्यास कर करोड़ों रामभक्तों के सपने को साकार किया है।

उधर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल, कैप्टन सीपी डोबरियाल (सेनि) ने सांसद तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांचवें मील के रपटे पर पुल के निर्माण करने और बेस अस्पताल कोटद्वार में मरीजों के लिए बने शौचालयों की सफाई व्यवस्था बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें